Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बारिश ने बदला पूरा समीकरण

एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बारिश ने बदला पूरा समीकरण

By Harsh 
Updated Date

Asian Games2026:  एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले की संभावना बन गई है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि दोनों की भिड़ंत अब सीधे अंतिम मुकाबले में ही हो सकती है, क्योंकि सेमीफाइनल के ड्रॉ में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग तरफ हैं।

पढ़ें :- 1.33 करोड़ रुपये का चेक देकर शूटर इलावेनिल को गुजरात सरकार ने किया सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता है डबल सिल्वर

बारिश बनी आफत, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचे दोनों

सोमवार को भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला हांगकांग से होना था। लेकिन लगातार बारिश के चलते दोनों क्वार्टर फाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मुकाबले रद्द होने के बाद टूर्नामेंट के नियमों के तहत बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजा गया। इसका फायदा भारत और पाकिस्तान को मिला। भारत अफगानिस्तान से ऊपर की सीडिंग पर था, जबकि पाकिस्तान भी हांगकांग से बेहतर रैंक वाला था। लिहाजा दोनों टीमों को मैदान पर उतरे बिना ही अंतिम चार का टिकट मिल गया।

फाइनल के लिए दो और जीत जरूरी

अब भारत के सामने श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के मुकाबले से निकलने वाली टीम से होगा। ये दोनों क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर को खेले जाने हैं। भारत-पाकिस्तान फाइनल तभी संभव होगा, जब दोनों टीमें 1 अक्टूबर को होने वाले अपने-अपने सेमीफाइनल जीत लें। फाइनल 3 अक्टूबर को निर्धारित है।

पढ़ें :- शूटिंग में ईशा सिंह ने सिल्वर तो कुराश में पिंकी बलहारा ने जीता ब्रॉन्ज, CM योगी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

एशियन गेम्स में पहली बार आमने-सामने आने का मौका

मेंस क्रिकेट में एशियन गेम्स के इतिहास में भारत और पाकिस्तान अब तक एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। ऐसे में अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल पार कर लेती हैं, तो 2026 के खेलों में पहली बार दोनों की टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत पिछली बार यानी 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत चुका है। उस फाइनल में बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला पूरा नहीं हो सका था और भारत को बेहतर रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था।

Advertisement