Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assam and Mizoram Border dispute: असम और ​मिजोरम में सीमा विवाद पर एक्शन में केंद्र, CRPF की हुई तैनाती

Assam and Mizoram Border dispute: असम और ​मिजोरम में सीमा विवाद पर एक्शन में केंद्र, CRPF की हुई तैनाती

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assam and Mizoram Border dispute

नई दिल्ली। Assam and Mizoram Border dispute: असम (Assam) व मिजोरम (Mizoram) सीमा पर हुए विवाद के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीमा पर हुए विवाद में असम पुलिस के पांच जवानों की जान चली गयी। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

साथ ही दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो गयी है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ( Assam CM Himanta Biswa) और मिजोरम के सीएम जोरामथांगा (Mizoram CM Zoramthanga) इस मामले को लेकर एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लिख रहे हैं। दोनों राज्यों की सीमा पर बढ़ते विवाद को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रायल (union home ministry) एक्शन में आ गया है।

गृह मंत्रालय ने संवेदेशनशील इलाके में CRPF की चार टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सीमा पर लगातार जमी हुईं हैं और मामले में इनपुट जुटा रहीं हैं।

गौरतलब है कि सोमवार केा असम और मिरोजम सीमा पर हिंसक झड़प हो गयी। इस झड़प में दोनों तरफ से हुई हिंसा में असम पुलिस के पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना में दोनों तरफ से कई पुलिसकर्मियों के घायल होने कीे खबर है। वहीं, असम के ​सीएम ने सिलचर पहुंचकर मृतक जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात भी की है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Advertisement