असम। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को असम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 1926 में कांग्रेस का 51वां सत्र गुवाहाटी में हुआ था, अब 2026 में कांग्रेस सत्र को 100 साल होने जा रहे हैं। कांग्रेस के लिए असम बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आगे भी रहेगा। मैं गौरव गोगोई जी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने असम के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी उठाई है, जिनके नेतृत्व में आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं।
पढ़ें :- सत्ता के हंटर से संतों की आवाज़ दबाने की कोशिश बंद करें बीजेपी, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शंकराचार्य मामले में निष्पक्ष-पारदर्शी जांच की मांग
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी असम की हुकूमत में आएगी तो यहां से भ्रष्टाचार निकलेगा। असम के मुख्यमंत्री सबसे विश्वासघात कर रहे हैं, सबको डरा रहे हैं और यहां जबरदस्त लूट खसोट चल रही है। असम में हमारी सरकार आएगी तो युवाओं को नौकरी देंगे, क्योंकि BJP ने वादा तो किया, लेकिन नौकरी नहीं दी। आज युवा भटक रहे हैं। देश में तमाम पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। BJP सरकार में कोई ऐसा काम नहीं हुआ, जिसके लिए इनको याद रखा जा सके। ये बोगस सरकार है और इसे आपको सबक सिखाना चाहिए।
खरगे ने आगे कहा, BJP सरकार गरीबों-मजदूरों को लूट रही है, लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रही है, इसलिए इन्हें सबक सिखाना है। इनकी सरकार में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं… अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने दोस्तों की मदद करते हैं, उन्हें अमीर बनाते हैं। वो अपने दोस्तों से कहते हैं-गरीबों को लूटो, 75% तुम रखो और 25% मुझे दो। मुझे RSS को बढ़ाना है। असम में हमारे चाय बागान के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती, उन्हें कम से कम तनख्वाह दी जाती है। प्रदेश के लोग इतने परेशान हैं, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो खुद को असम का राजा समझता है। जनता ने उसे वोट दिया, लेकिन वो जनता का ही गला काट रहा है।
मोदी सरकार ने गरीब मजदूरों के लिए बनाए गए लेबर कोड कमजोर कर दिए। ये लोग सबको डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन असम के लोग डरने वाले नहीं हैं, वे एकजुट होकर काम करने वाले लोग हैं। BJP के लोग ‘डबल इंजन सरकार’ की बात करते हैं, लेकिन सच ये है कि हमें यहां 30 किमी. का सफर तय करने में दो घंटे लग गए। यही इनका विकास है। BJP के लोग विकास के नाम पर सिर्फ पैसा खा रहे हैं और प्रदेश के लोगों को लूट रहे हैं। ये जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैंने दो दिन पहले सुना कि नरेंद्र मोदी अपॉइंटमेंट लेटर बांट रहे थे। मैंने कभी नहीं सुना कि जवाहरलाल नेहरू जी ऐसे अपॉइंटमेंट लेटर बांट रहे हों। लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी ने भी ऐसा कभी नहीं किया। BJP के खुद के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी ऐसा नहीं किया, लेकिन ये महाशय सबको अपॉइंटमेंट लेटर बांट रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री का ये काम है? मणिपुर में आग लगी है, महिलाओं का रेप हो रहा है, घर जलाए जा रहे हैं, लेकिन PM मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए। वे सिर्फ विदेश घूम रहे हैं। जब राहुल गांधी जी मणिपुर जा सकते हैं, तो नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते? नरेंद्र मोदी बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर गले मिलते हैं, चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूलते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जाते। वो हर छोटे-मोटे अवॉर्ड लेने पहुंच जाते हैं। अगर म्युनिसिपैलिटी वाले भी नरेंद्र मोदी को अवॉर्ड देना चाहें, तो वे वहां भी चले जाएंगे। मोदी हर जगह घूमते हैं, लेकिन इनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है।
पढ़ें :- कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा-मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, असम में गो घोटाला हुआ है। BJP के लोग दूसरों से कहते हैं कि गाय की पूजा करो, लेकिन खुद गाय के नाम पर घोटाला करते हैं और चोरी करते हैं। पता चला है कि, असम में गरीबों को बांटने के लिए गुजरात से 300 गिर गाय खरीदीं गईं लेकिन उनमें से करीब 100 गाय गायब हो गई। ये गाय BJP के मंत्री, नेताओं के बीच बांट दी गई।