गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके की तरफ से ये दावा किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि, आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा कि, आशुतोष को पुलिस जहां लेकर गई है वहां पर वकील मौजूद हैं लेकिन पुलिस वकील को आशुतोष रांका से मिलने नहीं दे रही है।
पढ़ें :- अब 'स्कूल ठीक करो' अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से दागा सवाल,क्या आप किसानों और मजदूरों के बच्चों को देश का भविष्य नहीं मानते?
दरअसल, आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने असम पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने आशुतोष रांका और उनकी टीम को हिरासत में ले लिया। सीजेपी की बैठक से पहले नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सियासत गर्म हो गयी है।
Ashu was picked up by Assam Police from a private residence. They have still not been told under what charges or on what grounds he has been detained.
If Ashu is not released, I will go to Assam along with other CJP members. Himanta can arrest us all.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा
वहीं, आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें वो पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने उन्हें और सीजेपी के स्वयंसेवकों को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह असम के लोगों से डरे हुए हैं। रांका ने आरोप लगाया कि उनका संगठन राज्य के स्कूलों की हकीकत उजागर करना चाहता है। पुलिस द्वारा ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रांका ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि मुख्यमंत्री सरमा उजागर होने से डर रहे हैं।
रांका ने कहा, ‘उन्हें डर है कि अगर हम यहां के स्कूलों को दिखा दें, तो देश को उनकी हकीकत पता चल जाएगी। उन्हें डर है कि लोगों को पता चल जाएगा कि कॉरपोरेट के फायदे के लिए काजीरंगा में उनके अधिकार कैसे छीने जा रहे हैं। लेकिन हम उनसे नहीं डरते। हम जानते हैं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को दोबारा तय करके जीता है।’