दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 56 इंच के महामानव और विश्वगुरु ने रेलवे बंद कर दिए, मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, लेकिन फिर भी हम प्रोटेस्ट के लिए आ रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 56 इंच के महामानव और विश्वगुरु ने रेलवे बंद कर दिए, मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, लेकिन फिर भी हम प्रोटेस्ट के लिए आ रहे हैं। कहा कि महामानव जी इतनी डर गए है कल के प्रोटेस्ट में लोग ना आए उसके लिए रेलवे बंद कर रहे हैं। अभिजीत ने कहा कि अरे महाराज अपना ब्लेड प्रेशर टाइम टू टाइम चेक करते रहिए। अभिजीत दीपक ने कहा,कि हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह है। संविधान का अनुच्छेद 19 प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है, फिर अनुमति लेने की क्या जरूरत है?
उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने से पहले अनुमति ली गई थी। क्या आप चाहते हैं कि चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ हम प्रदर्शन भी न करें। ऐसा नहीं हो सकता। देश इस तरह नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम प्रदर्शन करेंगे।”
सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद बुलाया
इस बीच कॉकरोज जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है कि सरकार डर गई है। राजधानी में इतनी फोर्स तैनात की है कि खुद बंद का आह्वान कर लिया है। सौरव दास कि विश्व गुरु आप जो माहौल बना रहे हो बहुत ही बढ़िया है। सौरव दास ने कहा कि दिल्ली में पूरी तरह बंद जैसे हालात सरकार ने खुद पैदा किए हैं। सरकार को डर है कि अगर ज्ञानेश कुमार गए, तो सब चले जाएंगे। भारत सरकार ने कल दिल्ली बंद का आह्वान किया है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी, वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा- 56 इंच के महामानव और विश्वगुरु ने रेलवे बंद कर दिए, मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, लेकिन फिर भी हम प्रोटेस्ट के लिए आ रहे हैं.
पढ़ें :- दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से बंद! प्रदर्शनों के चलते पुलिस ने लिखा पत्र, देखें स्टेशनों की सूची
#CJPProtest https://t.co/shM36yuACP
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) October 9, 2026
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो सकती है। अभिजीत दीपके की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों और सरकार के बीच लगातार बहस जारी है। CJP से जुड़े प्रदर्शन और राजनीतिक बयानों के चलते यह मुद्दा भी चर्चा में बना हुआ है। अब सवाल यह है कि अभिजीत दीपके के इस बयान पर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद आने वाले दिनों में और तेज होगा? फिलहाल यह बयान राजनीतिक बहस का हिस्सा है।