Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips: घर के मुख्य द्वार पर सजाएं इन वस्तुओं को, बना रहेगा सुख शान्ति का वातावरण

Astro Tips: घर के मुख्य द्वार पर सजाएं इन वस्तुओं को, बना रहेगा सुख शान्ति का वातावरण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips: घर का मुख्य द्वार सुख शान्ति के आगमन का प्रवेश द्वार होता है। मुख्य द्वार को साफ सुथार और सुगंधित रखने से पूरे घर के वातावरण में खुशहाली छाई रहती है। घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष प्रतीकों को सजाने से समृद्धि आती है।आइये जानते हैं उन प्रतीकों के बारें में जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से शुभ-लाभ बना रहता है।

पढ़ें :- 19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 

मुख्य द्वार से घर में सम्पन्नता और समृद्धि आती है। मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में सम्पन्नता आती है। किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती

मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान गणेश का चित्र और दाएं-बाएं स्वस्तिक के साथ शुभ-लाभ लिखा हो।

घर में मधुर सुगंध और संगीत से वातावरण को अच्छा बनाएं। रात्रि में सोने से पहले घी में तर किया हुआ कपूर जला दें।

आम के पत्तों का वन्दनवार सबसे अच्छा माना जाता है। मुख्य द्वार की सजावट तोरण या वन्दनवार के बिना अधूरी है। इसलिए मुख्य द्वार पर तोरण और वन्दनवार की सजावट करें।

पढ़ें :- आज होलिका दहन के लिए सिर्फ 47 मिनट का शुभमुहूर्त, जानिए पूजा का सही समय

घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वस्तिक लगाने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं

मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला स्वस्तिक लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

Advertisement