HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज होलिका दहन के लिए सिर्फ 47 मिनट का शुभमुहूर्त, जानिए पूजा का सही समय

आज होलिका दहन के लिए सिर्फ 47 मिनट का शुभमुहूर्त, जानिए पूजा का सही समय

Holika Dahan Shubh Muhurat Timing 2025: आज यानी गुरुवार को 13 मार्च फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन रात के समय किया जाएगा। जिसके लिए इस बार सिर्फ 47 मिनट का ही शुभमुहूर्त है। होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद किया जाएगा। हालांकि, विशेष मुहूर्त 11.27 बजे के बाद हैं, इस समय भद्रा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Holika Dahan Shubh Muhurat 2025: आज यानी गुरुवार को 13 मार्च फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन रात के समय किया जाएगा। जिसके लिए इस बार सिर्फ 47 मिनट का ही शुभमुहूर्त है। होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद किया जाएगा। हालांकि, विशेष मुहूर्त 11.27 बजे के बाद हैं, इस समय भद्रा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

पढ़ें :- Holika Dahan 2025 : किस समय किया जाएगा होलिका दहन , जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

दरअसल, होलिका दहन भद्रा में नहीं होता है, इसलिए राहुकाल को छोड़कर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर सकते हैं। होलिका पूजन 13 मार्च को पूर्णिमा लगने के बाद सुबह 10:58 से दोपहर 1:30 तक और दोपहर बाद 3:27 से सायं 6:25 तक किया जा सकता है। राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा। होलिका पूजन के लिए जहां होलिका दहन होगा, वहां गुजिया अर्पित करें, होली के लिए गोबर की गुलरियां, फूलमाला, जल, सिक्का, रोली, आदि पूजा की सामग्री लेकर होलिका दहन पर कलावा बांधकर परिक्रमा करें। स्नान, दान की पूर्णिमा 14 मार्च को रहेगी।

होली पर इस बार चंद्रग्रहण लग रहा है, लेकिन यह भारत में दृष्टिगोचर नहीं है। गुरुवार और शुक्रवार की रात को आंशिक चंद्रग्रहण दक्षिण व उत्तरी अमेरिका तथा यूरोप के देशों में दृष्टिगोचर होगा। इस दौरान भारत में दिन रहेगा और दिखायी नहीं देने के कारण इसका असर नहीं पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...