ASUS laptops new range : आसुस ने भारत में नए लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की है। ताइवान स्थित पीसी निर्माता कंपनी (Taiwanese PC manufacturer) ने बताया कि ज़ेनबुक और वीवोबुक के नए मॉडलों के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।
पढ़ें :- Tecno Pova Curve 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, ब्रांड ने बड़ी बैटरी मिलने के दिये संकेत
कंपनी के दो नए ज़ेनबुक मॉडल में ज़ेनबुक एस16 (UM5606GA) और ज़ेनबुक 14 (UM3406GA) शामिल हैं, जबकि वीवोबुक श्रृंखला में चार नए मॉडल हैं – वीवोबुक एस16 (M3607GA), वीवोबुक 16 (M1607GA), वीवोबुक 15 (M1502NAQ), और वीवोबुक 16 (M1605NAQ) मॉडल। इनमें AI और बड़ी बैटरी लाइफ पर फोकस किया गया है। इन सभी लैपटॉप में AMD Ryzen AI प्रोसेसर मिलता है।
फीचर्स
ASUS Zenbook S16 में AMD Ryzen AI 9 465 प्रोसेसर दिया गया है। ये लैपटॉप Copilot + PC कैपेबिलिटी और ASUS AI ऐप्लिकेशन्स के साथ आता है।
वजन
इसका वजन 1.5 किलोग्राम है और ये लैपटॉप ऑल-मेटल चैसी के साथ आता है. इसमें 16-inch का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो डिवाइस 23 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
कितनी है कीमत?
इन सभी मॉडल्स को 12 फरवरी से खरीदा जा सकेगा. हालांकि, ASUS Vivobook 16 मार्च में उपलब्ध होगा। Zenbook S16 की कीमत 1,69,990 रुपये है।
वहीं Zenbook 14 की कीमत 1,15,990 रुपये है। Vivobook S16 की कीमत 1,04,990 रुपये से शुरू है।
पढ़ें :- 50MP Sony LYT-700 OIS सेंसर के साथ iQOO 15R भारत में होगा लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म
Vivobook 16 को कंपनी ने 87,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं Vivobook 15 की कीमत 62,990 रुपये से शुरू होती है।
ASUS Vivobook 16 (M1605NAQ) की कीमत 65,990 रुपये से शुरू होती है।
प्रीऑर्डर पर 5,599 रुपये का फायदा सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा। ये ऑफर जेनबक मॉडल्स पर है।