Horse-trading in Rajya Sabha elections : ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के कार्यालय के अनुसार, दो लोग जो उस रिसॉर्ट में आए थे जहाँ ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं, उन्हें ओडिशा कांग्रेस के विधायकों से मिलने की कोशिश करते समय खाली चेक के साथ पकड़ा गया।
पढ़ें :- कर्नाटक में सुलझा कुर्सी का किस्सा: डीके शिवकुमार बोले-सीएम अगले कुछ दिनों में भी लंच या डिनर के लिए मेरे घर आएंगे
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ओडिशा से कुछ लोग परिसर में घुसे और कांग्रेस के एक विधायक से मिलकर उन्हें वोट के बदले 5 करोड़ रुपये देने की पेशकश की। दो लोग भाग निकले, जबकि दो पकड़े गए।” उन्होंने कहा, “…ओडिशा से चार लोग हमारे विधायकों को तोड़ने आए थे। वे अपने साथ एक ब्लैंक चेक लेकर आए थे। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से ऑनलाइन कमरे बुक किए थे। वे रिसॉर्ट आए और हमारे विधायकों से मिलने की कोशिश की। लेकिन हमारे विधायकों ने मना कर दिया।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आगे कहा, “विधायकों ने हमें इसकी जानकारी दी और हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। ब्लैंक चेक के साथ ही, उन्होंने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने हर विधायक को करीब 5 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। तो, यह कोशिश की गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। शिकायत दर्ज करा दी गई है, कानून अपना काम करेगा।”
बता दें कि ओडिशा कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में भेज दिया है, ताकि वे एकजुट रहें। पार्टी की कोशिश है कि विरोधी पार्टियां उसके विधायकों को अपने पाले में न कर सकें। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आठ विधायकों और उनके परिवारों को बेंगलुरु दक्षिण ज़िले के बिदादी इलाके में स्थित वंडरला रिज़ॉर्ट भेज दिया गया है, जहां कांग्रेस शासित कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का राजनीतिक दबदबा माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के ये विधायक कांग्रेस के कर्नाटक डिप्टी सीएम की देखरेख में हैं।