Audi India Price Hike : ऑडी इंडिया ने अपनी कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी 1 जनवरी 2027 से सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। दरअसल, ऑडी इंडिया ने बढ़ती इनपुट लागत के चलते अपनी सभी कारों और SUV की एक्स-शोरूम कीमतों में 1 जनवरी 2027 से 2 प्रतिशत तक इजाफा करने का फैसला किया है। 2026 में अप्रैल के बाद यह दूसरी बढ़ोतरी होगी।
पढ़ें :- 5 Star Safety Rating Car : हुंडई वरना क्रैश टेस्ट में पास हुई ,NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
अप्रैल में हुई बढ़ोतरी के बाद 2026 में यह दूसरा मूल्य संशोधन है।Luxury car manufacturer (जर्मन) ने इस फैसले के पीछे बढ़ती इनपुट लागत को प्रमुख वजह बताया है। यह मूल्य वृद्धि भारत में उपलब्ध Audi के सभी वाहनों पर लागू होगी। इसमें पेट्रोल से चलने वाली सेडान और SUV के साथ Electric cars भी शामिल हैं। Audi Q3, Q5 और Q7 की नई कीमतों का सही अंदाजा अपडेटेड प्राइस लिस्ट जारी होने के बाद ही लगेगा क्योंकि कंपनी ने अभी मॉडल के अनुसार कीमतों में होने वाले बदलाव का ब्योरा नहीं दिया है।
वाहन निर्माताओं को अपने उत्पादन और कारोबारी कामकाज में कई तरह के खर्च उठाने पड़ते हैं। इन खर्चों में बदलाव का सीधा असर ग्राहकों से ली जाने वाली कीमतों पर पड़ता है। Audi का कहना है कि लंबे समय तक कारोबार को टिकाऊ बनाए रखने के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी है। इससे पता चलता है कि कंपनी बढ़ती परिचालन लागत (ऑपरेटिंग खर्चों) से निपटने के लिए कीमतों में बदलाव कर रही है।
ग्राहकों के भरोसे पर ध्यान
Audi इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “इनपुट लागत में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए, हम कीमतों में 2% तक का बदलाव (वृद्धि) करने जा रहे हैं। हमारे बिज़नेस की दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखने के लिए यह बदलाव ज़रूरी है। हमने इस बदलाव को जितना हो सके सीमित रखा है, और हमारा मुख्य फोकस ग्राहकों को ऐसा अनुभव देना है, जिससे ब्रांड पर उनका भरोसा और मज़बूत हो।”