Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Australian Open 2022: एश्ली बार्टी बनीं चैंपियन, अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया

Australian Open 2022: एश्ली बार्टी बनीं चैंपियन, अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Australian Open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022  महिला सिंगल्स का खिताब एश्ली बार्टी ने अपने नाम कर लिया।ऐश्ली बार्टी ने फाइनल में अमेरिका की डेनियल कॉलिंस (Danielle Collins) को सीधे सेटों में हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया । महिला टेनिस में विश्व नंबर एक  एश्ली बार्टी ने कॉलिंस को 6-3, 7-6 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

पढ़ें :- DC vs MI Match Live Update : मुंबई इंडियंस ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, यहां चेक करें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

बार्टी वह 44 साल में महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला हैं। उनसे पहले आखिरी बार 1978 में क्रिस ओ’नील ने ये खिताब जीता था। बार्टी का ये सिर्फ तीसरा ही फाइनल था, जबकि कॉलिंस तो पहली बार ही किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं।

Advertisement