1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Rice Flour For Skin: गर्मियों में डार्क सर्कल या मुरझाए चेहरे से कॉन्फिडेंस हो रहा है कम, चावल का आटा 10 मिनट में करेगा कमाल

Rice Flour For Skin: गर्मियों में डार्क सर्कल या मुरझाए चेहरे से कॉन्फिडेंस हो रहा है कम, चावल का आटा 10 मिनट में करेगा कमाल

अगर आप कई बार जा रही हैं और पार्लर और सलून जाकर तैयार होने का जरा भी वक्‍त नहीं हैं तो आप घर पर चावल के आटे का फेसपैक लगा सकती हैं। इससे 10 म‍िनट के अंदर आपका चेहरे चमक उठेगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rice Flour For Skin: अगर आप कई बार जा रही हैं और पार्लर और सलून जाकर तैयार होने का जरा भी वक्‍त नहीं हैं तो आप घर पर चावल के आटे का फेसपैक लगा सकती हैं। इससे 10 म‍िनट के अंदर आपका चेहरे चमक उठेगा। चावल का आटा कोरियन स्किन केयर में यूज होने वाला मुख्‍य एल‍िमेंट हैं। कोरियन महिलाएं हेयर और स्किन केयर में चावल का खूब इस्‍तेमाल करती हैं।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

आपको बता दें समर स्किन केयर में चावल के आटे को शाम‍िल कर आप बहुत सारी स्किन समस्‍याओं से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर चावल का आटा लगाने के फायदे और तरीके।

डार्क सर्कल की समस्‍या करें दूर

1 चम्मच चावल के आटे में दूध की मलाई मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। अब इसे डार्क सर्कल पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। लगातार ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होगी।

मुंहासों का दुश्‍मन

चावल के आटे में तेल सोखने के गुण मौजूद होते हैं। चेहरे पर जमा तेल की वजह से ऑयली स्किन की प्रॉब्‍लम होती है। इसल‍िए ऑयली स्किन वाले लोगों को चावल के आटे का इस्तेमाल करना लाभदायक साबित होगा। इसके लिए एक चम्‍मच चावल के आटे में गुलाबजल मिलाकर लगाएं। सुखने पर चेहरा धो दें।

पढ़ें :- सावधान! लाल चटनी और दाल में मिलाया जा रहा केमिकल रंग, जांच में दो नमूने फेल

ग्‍लोइंग स्किन के ल‍िए

चावल में अमीनो एसिड और विटामिन होते हैं जो त्वचा की रंगत सुधारने का काम करते हैं। इसके ल‍िए चेहरे पर चावल के चम्‍मच में दही म‍िलाकर छोड़ दें। 10 म‍िनट के बाद ठंडे पानी से फेश वॉश कर लें।

ड्रायनेस की समस्‍या करें दूर

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्‍यादा रुखी रहती है तो चावल के आटे में गुलाब जल और घी मिलाकर लगा लें। इससे चेहरा नरम और हाइड्रेड दिखेगा। नहाने से पहले चेहरे और शरीर के बाकी ह‍िस्‍से पर चावल का यह फेसपैक लगा लें। डेड स्किन भी न‍िकल जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...