Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav 2021: रामनगरी अयोध्या 12 लाख दीयों से हुई जगमग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2021: रामनगरी अयोध्या 12 लाख दीयों से हुई जगमग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में आयोजित पांचवा दीपोत्सव ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ। रामनगरी अयोध्या में 12 लाख दिए जलाए गए। इसमें अगले राम की पौड़ी में अकेले 9 लाख दिए जलाए गए, जबकि अयोध्या के अन्य हिस्सों में 3 लाख दिए जलाए गए। इस दीपोत्सवों को देखने के लिए देश के साथ ही विदेशों से भी लोग आए हुए हैं।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

इसके साथ ही ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम भी अयोध्या में है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। रामनगरी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के लिए 12 हजार स्वयंसेवी लगे थे।

पढ़ें :- बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अवधपुरी की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। राम की पैड़ी पर 9 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर पुन: विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ।

उन्होंने कहा कि, जब पहले दीपोत्सव में आए थे तब भी हमने कहा था धैर्य रखें, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा। अतंतः आप सभी के संकल्पों की विजय हुई और प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस कार्यक्रम का 5 अगस्त 2020 को शुभारंभ भी कर दिया है।

Advertisement