Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News: अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कोलेनाइजर की सूची, BJP के मेयर और विधायक भी इसमें शामिल

Ayodhya News: अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कोलेनाइजर की सूची, BJP के मेयर और विधायक भी इसमें शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya News: अयोध्या शहर में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर की भरमार है। शासन की सख्ती के बाद अब कार्रवाई शुरू हुई है। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध कॉलोनाइजर की सूची जारी की है। इस सूची में अयोध्या सदर से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधयक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का भी नाम शामिल है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से जारी सूची में 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ बनाने वाले सुल्तान अंसारी और उनके पिता मियां का भी नाम शमिल है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों की भरमार
बता दें कि, राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों की भरमार बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इसमें सत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और प्लाटिंग का अवैध कारोबार करने वाले शामिल हैं। कुछ दिनों पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सरयू के कछार के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के लिए बनाए गए सीमांकन को ढहाया था इसके पहले भी अयोध्या शहर से सटे बाग बिजेसी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था।

सांसद लल्लू सिंह ने सीएम को लिखा था पत्र
अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। उन्हें पत्र में लिखा था कि जमीन के इस बड़े खेल की एसआईटी जांच कराई जाए। सूत्र बताते हैं कि इस बाबत राजस्व विभाग की ओर से एक सूची भेजी जा चुकी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

अवैध प्लॉटिंग में इनका नाम
बता दें कि, अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के साथ उनके कॉलोनाइजरों के नाम सूची में शामिल है। इसमें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

 

Advertisement