Ayodhya Infrared Outdoor Heaters : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया जाना है। जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शहर अयोध्या में कई स्थानों पर इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर (Infrared Outdoor Heater) लगाए गए हैं ताकि लोगों को गिरते तापमान के बीच ठंड से राहत मिल सके।
पढ़ें :- यूपी अब वैश्विक स्तर पर 'टेक डेस्टिनेशन' बनने की ओर है अग्रसर, डीप फेक पर जल्द लागू होगी सख्त नीति : जितिन प्रसाद
दरअसल, उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस ठंड में अयोध्या में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर (Infrared Outdoor Heater) लगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर नगर निगम अयोध्या (Municipal Corporation Ayodhya) द्वारा स्थापित किए गए हैं।
Uttar Pradesh | Infrared outdoor heaters installed at several locations across Ayodhya to help people stay warm amid the dropping temperatures. The heaters have been installed by Nagar Nigam Ayodhya pic.twitter.com/METxGiAYuB
— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) January 16, 2024
पढ़ें :- अल-फलाह यूनिवर्सिटी को ED मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत कुर्क करने की तैयारी, ट्रस्ट के लिए बड़ा झटका
इस बीच, उत्तर प्रदेश भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह की देखरेख में मंदिर शहर में दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह अभियान 18 और 19 जनवरी को अयोध्या के प्रत्येक मंदिर और मठ में मनाया जाएगा। बता दें कि 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।