Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ayushman Bharat Yojana : 70 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ayushman Bharat Yojana : 70 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोग शामिल होंगे, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

पढ़ें :- मऊ में पीएम मोदी की तस्वीर के सामने तंत्र-मंत्र का दावा, वायरल तस्वीरों ने मचाई सनसनी

5 लाख का अतिरिक्त कवरेज

कैबिनेट ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज की मंजूरी दी। बुजुर्गों को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अगर पहले से कोई परिवार आयुष्मान में शामिल है और इसमें कोई 70 साल से ज्यादा की उम्र का सदस्य है तो 5 लाख का अतिरिक्त कवरेज मिलेगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।

इस कवरेज का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा।

पढ़ें :- तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना जरूरी : सीएम योगी

किस-किसको मिलेगा लाभ?

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी पीएमजेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं।

एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना

यह स्पष्ट किया गया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जो 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल
Advertisement