Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Entertainment: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस ‘नेहा मर्दा’ ने सोशल मीडिया पर साझा कीं अपनी बोल्ड तस्वीरें

Entertainment: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस ‘नेहा मर्दा’ ने सोशल मीडिया पर साझा कीं अपनी बोल्ड तस्वीरें

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। टेलीविजन की दुनिया की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक नेहा मर्दा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक नए अवतार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। टीवी स्क्रीन पर हमेशा संस्कारी बहू के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री ने इस बार अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में नेहा मर्दा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पूल वेकेशन की कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस और हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस हैरान भी हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकनी में नेहा का बोल्ड लुक

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में नेहा मर्दा पूल के अंदर नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में उन्होंने एक बेहद स्टाइलिश ब्लैक एंड व्हाइट कलर की मोनोकनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। प्रसिद्ध टीवी शो ‘बालिका वधू’ में ‘गहना’ जैसी संस्कारी और पारंपरिक बहू का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाली नेहा का यह नया लुक उनके पुराने ऑन स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है। खुले बालों और नो मेकअप लुक में भी नेहा बेहद खूबसूरत और फिट नजर आ रही हैं क्योंकि डिलीवरी के बाद खुद को दोबारा इस तरह से फिट रखना बहुत ही मुश्किल काम है। साथ ही इतने आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने पोज देना उनके फैंस को काफी प्रेरित कर रहा है।

नन्ही बेटी ने लूटी पूरी लाइमलाइट

नेहा मर्दा की इन तस्वीरों में सबसे खास और दिल जीतने वाली बात रही, उनकी नन्ही लाडली बेटी क्योंकि इस पूल सेशन के दौरान उनकी बेटी भी बिल्कुल अपनी मां तरह क्यूट मोनोकनी पहने हुए नजर आई। मां-बेटी की इस ट्विनिंग (Twinning) को सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। एक तस्वीर में नेहा अपनी बेटी को गोद में लेकर पानी में एन्जॉय करती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह पूल के किनारे बैठकर अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए उसे किस कर रही हैं। बेटी की मासूमियत और उसकी छोटी सी मोनोकनी ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके फैंस का कहना है कि स्टार किड ने अपनी मां से भी ज्यादा लाइमलाइट बटोर ली है।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान तो फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना, पत्नी हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू

फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही नेहा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन में तारीफों का सैलाब आ गया। कई टीवी सेलेब्स भी मां-बेटी की इस खूबसूरत बॉन्डिंग के साथ—साथ नेहा की इस गॉर्जियस ट्रांसफॉर्मेशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ लोग नेहा के इस बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक को देखकर उन्हें ‘हॉट मॉम’ की उपाधी दे रहे है। वहीं ज्यादातर लोग उनकी बेटी की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साझा की हुई तस्वीरें, इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।

Advertisement