Ballon d’Or Award 2021: दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी ने एक बार फिर बैलन डी ओर अवार्ड को चूम लिया। प्रतिष्ठित फुटबॉल खिलाड़ी मेसी ने 7वीं बार बैलोन डी’ओर अवार्ड पर कब्जा जमा लिया। 34 वर्षीय मेसी सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पौलेंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़कर साल 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में भी जीत हासिल की।
पढ़ें :- LSG vs RR : राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के खूंखार गेंदबाज की होगी वापसी; जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन
मेसी ने बार्सिलोना के लिए पिछले सीजन में 48 मैचों में 38 गोल किए और जुलाई में अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका में पहले कोपा डेल रे जिताया था। उन्होंने बतौर खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम करीब 28 साल बाद चैंपियन बनी थी।
Leo Messi after winning his 7th Ballon d'Or
pic.twitter.com/ECwOrBKfuq — ESPN FC (@ESPNFC) November 29, 2021
पढ़ें :- DC vs MI Match Live Update : मुंबई इंडियंस ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, यहां चेक करें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
मेसी के बाद सबसे ज्यादा बार बैलोन डि ओर अवार्ड अपने नाम करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने साल 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में ये अवॉर्ड जीता।
बैलोन डि ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डि ओर की ओर से दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत साल 1956 से हुई थी, जब ये अवॉर्ड पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को दिया गया था। इसके बाद से हर साल दिया जा रहा है।