Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News: डांस करते करते हो गई शख्स मौत, हर कोई रहा गया स्तब्ध

Bareilly News: डांस करते करते हो गई शख्स मौत, हर कोई रहा गया स्तब्ध

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bareilly News:  बरेली में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें देखकर हर किसी के आंखे नम हो जा रही हैं। दरअसल, यहां पर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस करते करते एक शख्स की जान निकल गई। ये देखकर कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पाया। सोशल मीडिया पर मौत का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

जनकपुरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ प्रेमी गुरुवार को डेलापीर के एक होटल में मानव सेवा क्लब के सदस्य विशाल मेहरोत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। प्रभात आईवीआरआई में सहायक टेक्नीशियन थे। बर्थडे पार्टी के दौरान सभी जश्न मना रहे थे। इस दौरान प्रभात कुमार भी डांस कर रहे थे। वहां मौजूद लोग उनके डांस को मोबाइल में कैद कर रहे थे।

डांस करते ही अचानक प्रभात कुमार गिर गए। ये देख वहां पर लोग उनकी ओर दौड़े और अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रभात को गंभीर हार्ट अटैक पड़ा था। प्रभात की मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया। शुक्रवार को परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हार्ट अटैक होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

Advertisement