वॉशिंगटन/बगदाद। मध्य पूर्व (Middle East) में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौता खत्म होने के बाद मध्य तनाव चरम पर है। ईरान, इराक सहित कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी संपत्तियों और जहाजों को होने वाले हर नुकसान का हर्जाना ईरान की जब्त की गई रकम से वसूला जाएगा।
पढ़ें :- रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि इस जंग के दौरान अमेरिकी जहाजों, कार्गो या संपत्तियों को जो भी नुकसान पहुंच रहा है, उसकी शत-प्रतिशत भरपाई अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद ईरान के फ्रीज फंड से की जाएगी। ट्रंप ने इस कदम को पूरी तरह से ‘न्यायसंगत और उचित’ (Just and fair) ठहराया है।
ईरान ने जताई कड़ी आपत्ति
ट्रंप के इस फैसले पर ईरान के विदेश मंत्री ‘अब्बास अराघची’ (Abbas Araghchi) ने इसे एक बेहद खतरनाक और ‘भड़काऊ मिसाल’ (Provocative precedent) बताया है। ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि किसी संप्रभु देश की संपत्ति को इस तरह से जब्त करना अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में भारी अराजकता पैदा कर सकता है।
इराक समेत कई देशों में अमेरिकी अड्डों पर हमले
पढ़ें :- RSS पर प्रतिबंध की मांग, मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक आयोग का विरोध
युद्धविराम (Ceasefire) टूटने के बाद से ही इराक और उसके आसपास के इलाकों में अमेरिकी सेना को भारी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इराक के इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया, जिसके चलते एहतियातन हवाई अड्डे पर उड़ानों को बाधित करना पड़ा।हांलाकि अमेरिकी सेना ने कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। इराक के अलावा जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना की ‘Fifth Fleet’ के ठिकानों पर भी ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन (Suicide drone) दागे गए हैं।
अमेरिका की भीषण जवाबी कार्रवाई
आपको बता दें कि इन हमलों के जवाब में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के नेतृत्व में अमेरिकी वायुसेना ईरान के भीतर लगातार बमबारी कर रही है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल डिपो और ड्रोन लॉन्च पैड्स सहित करीब 80 से अधिक रणनीतिक सैन्य ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस भीषण सैन्य टकराव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।