Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया के सवाल पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी , आखिर कहां फंस रहा पेंच?

बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया के सवाल पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी , आखिर कहां फंस रहा पेंच?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के बांग्लादेश दौरे को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि BCCI ने अभी तक इस दौर की पुष्टि क्यों नहीं की है? फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर पेच फंस कहां रहा है? इस पूरा मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पढ़ें :- IND vs BAN Series : भारत-बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर उच्चतम स्तर की बातचीत जारी, सरकार की मंजूरी का इंतजार

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर अब सरकार की मंजूरी का इंतजार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  जल्द ही केंद्र सरकार से इस दौरे को लेकर अनुमति और स्पष्टता मांगेगा।  रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि मौजूदा स्थिति में बीसीसीआई (BCCI)  अपने स्तर पर दौरे को लेकर अंतिम फैसला नहीं ले सकता।

सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा फैसला

बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र के मुताबिक ‘बोर्ड जल्द ही भारत सरकार से संपर्क करेगा। सूत्र ने कहा कि सरकार से अनुमति और स्पष्टता मिलने के बाद ही दौरे को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक दौरे को रद्द करने या आगे बढ़ाने का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्र ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं और बांग्लादेश दौरे के संबंध में अनुमति और स्पष्टता के लिए सरकार से संपर्क करेंगे। इस समय हम अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते। अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही सरकार से संपर्क किया जाएगा। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई को पत्र लिखा है। दोनों बोर्ड लगातार संपर्क में हैं और प्रस्तावित सीरीज को लेकर बातचीत जारी है। बीसीबी को उम्मीद है कि जल्द ही दौरे को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

पढ़ें :- आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों की, फिटनेस को लेकर उठे सवालों पर BCCI सख्त, नए नियम लागू

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। यही वजह है कि बोर्ड बिना सरकारी क्लीयरेंस के एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाना चाहता। सरकार से बातचीत के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि भारतीय खिलाड़ी ढाका के लिए उड़ान भरेंगे या फिर यह दौरा फिलहाल के लिए टल जाएगा।

29 अगस्त से 15 सितंबर तक रखा गया है विंडो

बांग्लादेश ने भारत के दौरे के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का विंडो रखा है। प्रस्तावित सीरीज में कुल 6 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं। मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाने हैं। इसके बाद 9, 12 और 13 सितंबर को तीन टी20 मैच प्रस्तावित हैं। भारतीय टीम के 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, यह पूरा कार्यक्रम फिलहाल संभावित है और भारत सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही दौरे को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

Advertisement