IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत अभी भी 2-0 से आगे है। अब टीम इंडिया ये सीरीज नहीं हार सकती, क्योंकि अब सिर्फ दो मैच ही बचे हैं। जिसमें न्यूजीलैंड को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।
IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत अभी भी 2-0 से आगे है। अब टीम इंडिया ये सीरीज नहीं हार सकती, क्योंकि अब सिर्फ दो मैच ही बचे हैं। जिसमें न्यूजीलैंड को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। चौथा और पांचवां वनडे मैच 13 और 15 नवंबर को बे ओवल में खेले जाएंगे। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया थोड़ी-सी बदली-बदली नजर आएगी।
दरअसल न्यूजीलैंड का दौरा शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने दो वनडे टीम का ऐलान किया था। पहले तीन मैच में शुभमन गिल को कप्तान बनाया था, जो तीन मैच पूरे हो चुके हैं जबकि आखिरी के दो मैच की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई थी। इसलिए आने वाले दो वनडे मैचों में टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे में भी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
टेस्ट की तैयारी के लिए
बोर्ड ने ये बड़ा फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए उठाया था। चूंकि दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच 15 नवंबर को खेला जाना है और टेस्ट मैच की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होनी है। इसी वजह से टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को दो वनडे मैचों से पहले ही टीम से अलग कर लिया गया। ताकि उन्हें टेस्ट की तैयारी का लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके।
तीन खिलाड़ी वनडे स्कवाड में शामिल
इस यूजना के तहत कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज अब चौथे और पांचवे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह तिलक वर्मा, विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा और तेज गेंदबाज यश ठाकुर आखिर के दो वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि उनके उपकप्तान ईशान किशन होंगे। जबकि टी20 में टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा हैं।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टिम सीफर्ट, विल यंग।