Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 14.82 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 14.82 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावाली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों को सरकार ने बोनस देने का एलान किया है। सरकार के इस कदम से 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिसपर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान

मुख्यमंत्री के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन पर्व पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की घोषणा की है। इस निर्णय से यूपी सरकार के लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिसपर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली के पहले यह आर्थिक लाभ राज्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। समस्त राज्य कर्मचारियों को बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

Advertisement