Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में लगे‘ मुर्दाबाद के नारे’ प्रदर्शनकारी बोले-‘विकास का सिर्फ ढोंग रचा जा रहा’

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में लगे‘ मुर्दाबाद के नारे’ प्रदर्शनकारी बोले-‘विकास का सिर्फ ढोंग रचा जा रहा’

By santosh singh 
Updated Date

बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को रविवार को एक बार फिर अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा है। बतातें चलें कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अपने समर्थकों के साथ बछवाड़ा में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को काले झंडे दिखा कर उनके काफिले को रोक दिया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘गिरिराज सिंह वापस जाओ’ के नारे लगाए। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बता दें कि यह पूरा मामला बछवाड़ा क्षेत्र का है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस विरोध को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि राजनीति में यह सब चलते रहता है। वहीं, इस विरोध की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। बताते चलें कि जहां आज रविवार को गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का उस वक्त विरोध हुआ जब वह बछवाड़ा प्रखंड के लोहिया मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। कई योजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों किया जाना था। उसी वक्त रानी तीन के समक्ष काफी संख्या में लोग जमा हो गए। फिर ‘गिरिराज सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि विरोध करने वाले लोगों के हाथों में भी भाजपा के ही झंडे थे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

प्रदर्शनकारी बोले-‘विकास का कोई काम नहीं, सिर्फ ढोंग रचा जा रहा’

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रानी तीन निवासी विनोद राय ने बताया कि गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के तरफ से बेगूसराय में सिर्फ ढोंग रचा जा रहा है और यहां विकास के कोई भी काम नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह द्वारा गोविंदपुर तीन पंचायत को गोद लिया गया था, लेकिन वहां आज तक एक चापा नल भी संसद के द्वारा नहीं दिया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। उसके बाद ही गिरिराज सिंह का काफिला वहां से निकल सका।

‘राजनीति में यह सब चलते रहता है’

इसके बाद लोहिया मैदान में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिना नाम लिए कहा कि मेरा विरोध जितना करना है करो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का विरोध नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने हर एक आवाम के लिए विकास का ही काम किया है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)का विरोध करने से विकास की गति भी रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब चलते रहता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement