1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CCL Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

CCL Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो सीसीएल ने आपके लिए एक्जीक्यूटिव/प्रोफेशनल्स के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

CCL Recruitment 2024 : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो सीसीएल ने आपके लिए एक्जीक्यूटिव/प्रोफेशनल्स के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार सीसीएल के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 21 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.

आपको बता दें,  इस भर्ती के माध्यम से एक्जीक्यूटिव/प्रोफेशनल्स के पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों पर का काम करने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए खास बातों को गौर से पढ़ें.

नौकरी पाने की योग्यता

सेंट्रल कोलफील्ड्स के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

चयन होने पर मिलती है सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें ट्रेनिंग अवधि के दौरान स्टाइपेंड 10000 रुपये और 12000 रुपये दिए जाते हैं.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

ऐसे मिलेगी नौकरी

सेंट्रल कोलफील्ड्स के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा.

यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन

https://www.centralcoalfields.in/ind/index_h.php

सेंट्रल कोलफील्ड्स में ऐसे करें आवेदन

सेंट्रल कोलफील्ड्स के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भरकर सीवी और संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ सचिव, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची-834029, झारखंड को भेजना होगा.

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...