Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Benafsha Soonawalla ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, फैंस के उड़े होश

Benafsha Soonawalla ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, फैंस के उड़े होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: इंटरनेट संसेशन बेनाफ्शा सूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं।

पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...

आपको बता दें, बेनाफ्शा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं मगर एक्ट्रेस इन बातों पर कोई ध्यान नहीं देती हैं। वह सबसे बेफ्रिक अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप के बाद बेनाफ्शा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। बेनाफ्शा ने प्रियांक पर चीट करने का आरोप लगाया था।

बेनाफ्शा ने वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह रोडीज एक्स4 का हिस्सा भी बनी थी। इतना ही नहीं बेनाफ्शा रियलिटी शो बिग बॉस 11 का भी हिस्सा बन चुकी हैं।


बेनाफ्शा फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं। वह फिल्म चॉपस्टिक में अभय देओल और मिथिली पाल्कर के साथ नजर आईं थीं। बेनाफ्शा ने हाल ही में एक ट्रेवल शो होस्ट किया था। जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। बेनाफ्शा की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Advertisement