HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारा इतिहास गवाह है कि कोई कितना भी शाक्तिशाली क्यों न रहा हो, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित है। रामभक्त हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने शाहजहांपुर के कांट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव नया इतिहास बनाने को उतावला दिख रहा है। सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। इनकी हार शाश्वत सत्य है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारा इतिहास गवाह है कि कोई कितना भी शाक्तिशाली क्यों न रहा हो, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित है। रामभक्त हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे

साथ ही कहा कि, अब नौजवानों के हाथ में तमंचा नहीं बल्कि टैबलेट होता है। पहले सुरक्षा तार-तार थी। विकास कार्य ठप पड़े थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता था। 2014 के बाद देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। रेलवे, हाईवे, एक्सप्रेस-वे, एम्स आदि का निर्माण हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...