Benefits of applying sandalwood face pack: गर्मियों में स्किन धूप और पसीने की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स अधिक होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते है। चंदन से स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरे पर ग्लो आता है।
पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन
एक शोध के अनुसार चंदन (sandalwood face pack) में एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है। जो स्किन को इंफेक्शन से बचाते है। गर्मी में चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर फेसपैक बनाकर लगा सकते है।
इससे चेहरे की टैनिंग, रैशेज और मुहांसों से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में शरीर पर चंदन का लेप (sandalwood face pack) लगाने से शरीर का तापमान बैलेंस रखने में मदद करता है। पीठ, छाती और माथे पर चंदन का लेप लगाने से लू लगने की आशंका कम होती है।
चंदन का फेसपैक (sandalwood face pack) लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच चंदन पाउडर लें, उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा लें 15 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। चंद दिनों में दाग धब्बे कम होने लगेंगे।
पढ़ें :- OpenAI रिपोर्ट से इंडस्ट्री में मचा तहलका, मॉडल का बागी रुख 'हम आजाद हैं, इंसानों के गुलाम नहीं', गलतियां छुपाईं और सीक्रेट कोड में बात
चंदन का फेसपैक (sandalwood face pack) लगाने से स्किन इंफेक्शन दूर करता है। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर और दो चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगा लें। जब फेसपैक सूख जाए तो धो लें।
अगर धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो एक कटोरी में चंदन पाउडर, नींबू, शहद एक साथ मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट बाद पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा।