मटर का इस्तेमाल चाट और पानी के बताशों को भरने में किया जाता है। अधिकतर घरों में इसकी सब्जी व अन्य चीजों में किया जाता है। क्या आप जानते है मटर सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। अगर नहीं तो चलिए जानते मटर खाने के फायदे।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
मटर में पोषक तत्वों का भंडार है। प्रोटीन से भरपूर मटर वेजिटेरियन लोगो के लिए अच्छा ऑप्शन है। मटर का सेवन करने से मांसपेशियों मजबूत होती है। टिश्यूज की मरम्मत होती है औऱ शरीर के विकास में मदद करता है। इतना ही नहीं मटर का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।
मटर में डायटरी फाइबर पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करता है औऱ कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद के साथ पेट की दिक्कतों को कम करता है। जो लोग कब्ज, ब्लोटिंग और पाचन से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते है उनके लिए मटर फायदेमंद हो सकता है।
साथ ही मटर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
मटर में फाइबर अधिक होता है और कम कैलोरी होने की वजह से बार बार भूख नहीं लगती और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे ओवरईटिंग की आदत से बचा जा सकता है और वेट कम होता है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
इतना ही नहीं मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने नहीं देता है। मटर में पाया जाने वाला फाइबर और प्रोटीन इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करते है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।