Benefits of rosewood leaves: शीशम औषधीयों गुणों से भरपूर होती है। इसकी लकड़ी से बेहतरीन और मजबूत फर्नीचर बनकर तैयार होता है तो वहीं इसके पत्तों में सेहत के लिए वरदान बताया गया है। पंजाब के बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेद एंव हॉस्पिटल के डॉ प्रमोद आनंद तिवारी ने एक वेबासाइट पर शीशम के सेहत के फायदों के बारे में बताया है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में शीशम का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आयुर्वेद में शीशम के पत्ते, छाल और बीज का इलाज तमाम बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को सेहतमंद रखते है।
आयुर्वेदाचार्य़ के अनुसार शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से पाचन से संबंधित कई समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में जलन, गैस, अपच जैसी कई दिक्कतों से छुटकारा दिलाकर पाचन को मजबूत करता है। इतना ही नहीं ओरल प्रॉब्लम्स में भी शीशम की पत्तियों का रस फायदेमंद होता है। आप इसके पत्तों को चबा भी सकते है।
शीशम का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों में राहत पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही शीशम का तेल स्किन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके इस्तेमाल से खुजली, दाग दूर होती है। इसका काढा पीने से लिकोरिया जो महिलाओं को होने वाली समस्या है इससे छुटकारा दिलाता है।शीशम का रस शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। पत्तों से बने काढ़े को पीने से अर्थराइटिस के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।