Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bengaluru Pune Vande Bharat Sleeper :  दो टेक हब के बीच रात भर में पूरी होगी जर्नी , जानें किराया और और सुविधाएं

Bengaluru Pune Vande Bharat Sleeper :  दो टेक हब के बीच रात भर में पूरी होगी जर्नी , जानें किराया और और सुविधाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bengaluru Pune Vande Bharat Sleeper :  भारतीय रेलवे ने दो आई सिटी के बीच देश की सबसे आधुनिक ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन शुरू करने जा रही है। इसी के साथ यात्रियों को बेंगलुरु और पुणे के बीच यात्रा का शानदार अनुभव और जहाज जैसी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने हाल ही में इस सेवा को मंजूरी दे दी है, जिससे अब 18-19 घंटे का लंबा सफर महज 13 घंटे में सिमट जाएगा। यह ट्रेन न केवल समय बचाएगी, बल्कि यात्रियों को जहाज जैसी सुख-सुविधाएं भी देगी।

पढ़ें :- देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, कहा-आने वाले समय में पूरे देश में इस आधुनिक ट्रेन का होगा विस्तार

पटरी पर दौड़ने लगेगी ट्रेन
रेल मंत्री ने 5 अप्रैल 2026 को सांसद पीसी मोहन को लिखे पत्र में इस ट्रेन की आधिकारिक पुष्टि की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर तक यह पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) होगी, जबकि पहली ट्रेन हावड़ा-कामाख्या रूट (Howrah–Kamakhya Route) पर पहले ही शुरू हो चुकी है।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन ?

यह ट्रेन मुंबई (CSMT) से चलकर बेंगलुरु (KSR Bengaluru) तक जाएगी। इसके मुख्य ठहराव पुणे, सोलापुर और वाडी (Wadi) में होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दाउंड-वाडी और वाडी-गुंतकल जैसे प्रमुख रेल खंडों को पहले ही 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। इसके अलावा, हुबली या कलबुर्गी के वैकल्पिक रूट पर भी विचार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।

किराया
यह ट्रेन हफ़्ते में छह दिन चलेगी, और उम्मीद है कि यह दोनों तरफ़ से रात लगभग 9 बजे रवाना होगी। इससे देश के दो टेक हब के बीच सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए रात का सफ़र आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर जल्दी ही पटरी पर उतरने जा रही है, यात्रा में तकनीक और लग्जरी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा

टिकट की कीमत
अनुमानित किराया AC 3-टियर के लिए 2,500 रुपये, AC 2-टियर के लिए 3,000 से 3,200 रुपये, और First AC के लिए 3,600 से 3,900 रुपये है। खाने का खर्च टिकट की कीमत में शामिल होगा, और इसमें डायनामिक किराया प्रणाली लागू नहीं होगी।

बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। इनमें शामिल हैं:

कुल 823 यात्रियों की क्षमता।
कुल 16 कोच, जिनमें 11 AC 3-टियर कोच, 4 AC 2-टियर कोच और 1 First AC कोच शामिल हैं।
ऑर्थोपेडिक बर्थ।
पढ़ने के लिए लाइट और हल्की नाइट लाइट।
चार्जिंग पॉइंट।
First AC यात्रियों के लिए शॉवर और बच्चों की देखभाल के लिए जगह।
CCTV निगरानी और ‘कवच’ टक्कर-रोधी प्रणाली।
टिकट की बुकिंग 120 दिन पहले तक की जा सकती है।

Advertisement