Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Besan Halwa Recipe: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बनाएं बेसन का अलग तरह से हलवा

Besan Halwa Recipe: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बनाएं बेसन का अलग तरह से हलवा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Besan Halva Recipe: आमतौर पर घर में नाश्ते में मीठे के तौर पर सूजी का हलवा ही अधिकतर बनता है। अगर आपका मीठा खाने का मन हो रहा है और सूजी का हलवा खा खाकर बोर हो गई है तो बेसन का हलवा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

पढ़ें :- Vrat me khane wali aloo ki tikki: नवरात्रि फास्ट में टिक्की चाट खाने की हो रही है क्रविंग, तो इस तरह से बनाएं फलाहार आलू की टिक्की

बेसन का हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको कुछ अलग तरीके से बेसन का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे एक बार खाकर बार बार घर में बनाएंगी और खाएंगी। तो चलिए बताते है बेसन का हलवा बनाने का तरीका।

बेसन का हलवा बनाने के लिए इन जरुरी सामग्रियों की जरुरत लगेगी

1 कप बेसन
1 कप सूजी
1 कप दूध
2 कप पानी
1 कप देसी घी
2 कप चीनी
मनपसंद ड्राई फ्रूट्स

पढ़ें :- घर में सारी सब्जियां खत्म हो गई हैं तो बनाएं मूंग की दाल की पकौड़ी की मसालेदार टेस्टी सब्जी

बेसन का हलवा बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले किसी मोटे तली के पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें। इसमें सूजी और बेसन की तय मात्रा डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें। बजब ये थोड़ा सा भुनने लगें तो इसमे देसी घी एक कप डाल दें।

अब धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। लगातार चलाते हुए भूनें जिससे कि गांठ ना पड़े। जब बेसन भुनकर सोंधी महक देने लगे तो इसमे दूध डाल दें।  लगातार चलाते रहें और गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा ही रखे।

जब दूध अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमे एक कप पानी डालें। -अच्छी तरह चलाएं और पानी सूख जाने तक भूनते रहें ।जब पानी अच्छी तरह से सूख जाए तो एक बार फिर से एक कप पानी को डाल दें।

पढ़ें :- Aloo Crispy Kachori: बेलते समय फट जाती हैं तो इस ट्रिक के साथ आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आलू की कचौड़ी

धीमी गैस फ्लेम पर करछी की मदद से चलाकर भूनें।सबसे आखिर में चीनी डालें। चीनी गर्म होकर चाशनी बना लेगी और बेसन के साथ अच्छे से भुनेगी।  भूनकर इसे सुखा लें। और बस तैयार है टेस्टी सूजी और बेसन का हलवा। ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

Advertisement