Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के साथ 19 नवंबर को पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल, जानें वजह?

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के साथ 19 नवंबर को पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल, जानें वजह?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक का पैदल सफर अब तक तय कर चुके हैं। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  यह दर्शाने की कोशिश भी करते दिखे हैं। ऐसा ही कुछ माहौल 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के अकोला से गुजरने के बाद भी दर्शाया जाएगा। दरअसल, इस दिन राहुल के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। यह जानकारी  कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने दी।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भारत जोड़ो यात्रा के लिए क्यों खास है 19 नवंबर?

19 नवंबर को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)की जयंती है। ऐसे में कांग्रेस में महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment) का संदेश देने के लिए इस दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाओं को साथ चलने की अनुमति देगी।

जयराम रमेश (Jairam Ramesh)ने  कहा कि इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती (105th birth anniversary of Indira Gandhi) पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगी। यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में महाराष्ट्र की महिलाओं के अलावा पूरे देश की महिला नेता शिरकत करेंगी। 19 नवंबर को महाराष्ट्र के बाद 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement