Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ में जब प्रियंका गांधी का दिखा ये अंदाज, देखें वायरल वीडियो

Bharat Jodo Yatra : ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ में जब प्रियंका गांधी का दिखा ये अंदाज, देखें वायरल वीडियो

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से रोजाना नई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा  (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  के दौड़ लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती हुई नजर आ रहीं हैं। बता दें कि आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ (Nari Shakti Padayatra) नाम दिया गया है। यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आ रही है।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

प्रियंका का दौड़ लगाना था कि बस फिर क्या था उनके आसपास मौजूद अन्य महिला व अन्य कार्यकर्ता भी उनके पीछे दौड़ने लगे। कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिली। कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

इस समय भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान में हैं। यहां यात्रा का आठवां दिन है। आज बूंदी के तेजाजी मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। आज की यात्रा सुबह 10 बजे सवाई माधोपुर के पिपलवाड़ा में दोपहर के भोजन के लिए रुकी। शाम 6.30 बजे यात्रा कुस्तला के भगत सिंह चौराहे पर कॉर्नर मीटिंग करेगी और रात्रि विश्राम के लिए सवाई माधोपुर बोरिफ में एनएस पवित्र भोजनालय के सामने रुकेगी।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 96वां दिन है। आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ नाम दिया गया है। यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement