नई दिल्ली। भोजपुरी गाना ‘दिलवा देबे के पड़ी’ रिलीज हो चुका है। मशहूर सिंगर प्रतिभा राज (Renowned Singer Pratibha Raj) ने इस गाने को अपनी मधुर आवाज में गाया है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन इशिका टोरिया अपनी कमाल की परफॉर्मेंस का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। देसी पिंक और व्हाइट घाघरा चोली पहने इशिका के एक्सप्रेशन दर्शकों को मदहोश कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (Worldwide Records) भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है।
पढ़ें :- भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात
गाने से जुड़ी पूरी टीम
इस लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जबकि इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। डीओपी की जिम्मेदारी संतोष यादव और नवीन ने संभाली है। कोरियोग्राफी अनुज मौर्या, एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी ने किया है।
गाने को लेकर क्या बोलीं इशिका टोरिया?
पढ़ें :- पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, 'सतरंगी सलवारवा' गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री
इशिका टोरिया ने इस गीत को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह एक साफ-सुथरा और पारिवारिक लोकगीत है, जिसे हर कोई अपने परिवार के साथ देख और सुन सकता है। इशिका ने प्रतिभा राज की आवाज की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी गायकी ने गाने को खास बना दिया है।