Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इफको फूलपुर में हुआ बड़ा हादसा, बायलर फटने से 3 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

इफको फूलपुर में हुआ बड़ा हादसा, बायलर फटने से 3 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। आज दोपहर में प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको में बड़ा हादसा हो गया। इफको में एक बायलर फट गया। जिस कारण तीन लोगो की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गये हैं। बायलर फटने के वक्त वहां मौजूद कई व्यक्तियों की स्थिती नाजुक बताई जा रही है। गंभीर कर्मचारियों को प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

मंगलवार दोपहर फूलपुर के घिया नगर स्थित इफको के प्लांट नंबर एक में तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर फटते ही अफरातफरी मच गई। परिसर में धुआं फैल गया। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बॉयलर से कुछ दूरी पर लंच कर रहे 17 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तत्काल सभी को इफको अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्रदीप यादव नामक एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया।

अलग अलग अस्पतालों में भेजे गए 11 कर्मचारियों में से दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। पांच का फूलपुर इफको अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के उपरांत इफको गेट पर ताला लगा दिया गया है। वहां कर्मचारियों के परिवारों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जिस कारण गेट पर भारी भीड़ तैनात कर दी गई है।

 

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 
Advertisement