Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः दिल्ली, लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक ED की छापेमारी, परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें

मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः दिल्ली, लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक ED की छापेमारी, परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्तार और उसके करीबी अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी  (ED) ने मुख्तार (Mukhtar Ansari) और उसके करीबियों के दर्जनभर से ज्यादा ठीकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी लखनऊ, गाजपुरी, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर चल रही है। यही नहीं मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है। ईडी की इस छापेमारी के बाद मुख्तार और उसके करीबियों की मुश्किलें बढ़नी तय है। इसके अलावा ईडी ने अफजाल अंसारी, विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापेमारी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

ईडी ने दर्ज किया था मनी लांड्रिंग का केस
बता दें कि, मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसकी अवैध संपत्तियों को जिला प्रशासन और पुलिस का बुलडोजर चल रहा है। बता दें कि, ईडी ने एक जुलाई 2021 को उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। आरोप है कि मुख्तार ने एक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया और फिर उसे सात साल के लिए 1.7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से एक प्राइवेट कंपनी को किराए पर दे दिया। आरोप है कि इस कंपनी से मुख्तार (Mukhtar Ansari) के भाइयों और बेटे का भी संबंध है। मामला सामने आने के बाद ईडी ने मुख्तार अंसारी, भाई सांसद अफजाल अंसारी समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया है।

मुख्तार के परिवार की मुश्किलें बढ़ती तय
बता दें कि, मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिवार की पहले से ही मुश्किलें कम नहीं थीं। अब ईडी की कार्रवाई के बाद और ज्यादा मुश्किलें बढ़नी तय है। सूत्रों की माने तो मुख्तार, भाई अफजाल समेत अन्य करीबियों की संपत्ति को खंागला रहा है। यही नहीं बाहुबली के करीबियों और रिश्तेदारों की संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। ऐसे में अब मुख्तार (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

Advertisement