Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर बड़ी कार्रवाई: हवाला के लेनदेन मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर बड़ी कार्रवाई: हवाला के लेनदेन मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। सत्येंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र जैन पर हवाला के लेनदेन मामले में कार्रवाई की गई है। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा

इस कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमले बोले थे। यही नहीं उनके खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

मुश्किल में फंसी केजरीवाल सरकार
बता दें कि, ईडी की कार्रवाई के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार मुश्किलों में फंस गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर फर्जी कंपनियों के जरिए लेन-देन करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक जैन को पहले हिरासत में लिया गया था। ईडी ने पहले उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement