Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर वहां पर सियासी उलटफेर होने लगे हैं। सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) को सोमवार को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। गुरु हर सहाय से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (Rana Gurmeet Singh Sodhi) ने भाजपा  (BJP) की सदस्यता ले ली है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा की सदस्यता ली।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमले बोले। साथ ही कहा कि पंजाब की भलाई के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। पीएम मोदी और बीजेपी पंजाब को बचा सकते हैं। गुरमती सिंह सोढ़ी (Gurmeet Singh Sodhi) ने कहा कि कांग्रेस में चल रही आपसी लड़ाई पंजाब के लिए खतरनाक हालात पैदा कर रही है।

बता दें कि, पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) से हटाए जाने के बाद गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh Sodhi) नाराज चल रहे थे। सूत्रों की माने तो इसी नाराजगी के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ​हैं। गौरतलब है कि, भाजपा में शामिल होने वाले गुरमीत सिंह सोढ़ी की गि​नती दिग्गज नेताओं में होती है। गुरमीत सिंह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। साल 2002 में गुरमीत सिंह विधायक चुने गए थे। इसके बाद गुरमीत सिंह सोढी 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

Advertisement