Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big News: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले अपनी ही पार्टी पर बोले थे हमला

Big News: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले अपनी ही पार्टी पर बोले थे हमला

By प्रिया सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से यह काफी चर्चा में थे। जिसके बाद ही वह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा है।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। वो नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में कृषि मंत्री बनाये गए थे। बता दें कि सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था सुधाकर सिंह ने खुले मंच से बिहार सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरदार कहा था जिसके बाद से यह काफी चर्चा में बने रहे।

Advertisement