यूपी में लू का कहर बरप रहा है। लोग गर्मी और पसीने से तर हैं। लखनऊ में तो सूरज अपना कहर बरपा रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहें हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Department) की तरफ ताजा अपडेट आया है।
पढ़ें :- योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त, यूपी पुलिस बनी देश का रोल मॉडल
बिपोजाय चक्रवात (Bipojay Cyclone) के अगले 48 घंटों में तूफान में बदलने की संभावना है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।आईएमडी ने यह भविष्यवाणी की है।
50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी
आने वाले तीन दिन में गर्मी खूब बढेगी। इसके साथ ही धूल भरी हवाएं (Dusty Winds) चलने के संभावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानि के आज पूर्वी यूपी में हीटवेव के साथ 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में बारिश
पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं ,ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय, बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, उन्नाव, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में बारिश हो सकती है।