Bigg Boss 18 के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) अपने चल रहे कानूनी मामले के कारण घर से बाहर हो गए हैं। गुणरत्न सदावर्ते अचानक घर से बाहर होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि सदावर्ते इस सीजन के सबसे चर्चित और मनोरंजक प्रतियोगियों में से एक रहे हैं।
पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं
एक प्रसिद्ध वकील सदावर्ते को उनके मामले से संबंधित मामलों को संबोधित करने के लिए अस्थायी रूप से घर से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, उम्मीद है कि अपने कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद सदावर्ते फिर से शो में प्रवेश कर सकते हैं।
यह चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि शो की शुरुआत में ही मिड वीक एविक्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि मिड वीक एविक्शन सीजन के आखिर में होता है। इसलिए गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) का एविक्शन सभी को चौंका रहा है। 24 घंटे पहले ही गधराज को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था और वह भी शॉकिंग एविक्शन था क्योंकि वह नॉमिनेशंस का हिस्सा नहीं था।
Are they shipping Gunratan Daku and Shilpa ji?
pic.twitter.com/y1FqYoIz69 — #BiggBoss_Tak
(@BiggBoss_Tak) October 14, 2024 पढ़ें :- रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्मदिन पर किया नए घर में गृहप्रवेश
गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) का लुक और अंदाज से न सिर्फ ऑडियंस को बल्कि घरवालों को भी खूब पसंद आ रहा है। गुणरत्न सदावर्ते पेशे से वकील हैं। गुणरत्न का रौद्र रूप हो या फिर कॉमेडी वाला रूप या फिर फैशनेबल लुक सभी काफी दिलचस्प हैं। कहीं न कहीं लोगों को ये लगने लगा है कि टॉप 5 की रेस में गुणरत्न सदावर्ते का नाम आ सकता है। लेकिन अचानक से गुणरत्न सदावर्ते का शो से बाहर होना सभी को हैरान कर रहा है।
गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) बेशक कोई बड़े सेलिब्रिटी नहीं हों लेकिन उनका अंदाज किसी से कम नहीं है। बिग बॉस के घर में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी हैं लेकिन गुणरत्न किसी से कम नहीं हैं। एक तरफ तो शो में गुणरत्न को मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उनके घर से बाहर होने पर सभी हैरान हुए। दरअसल गुणरत्न के बारे में ये तो आप जानते ही हैं कि वो पेशे से वकील हैं और उनके पास कोई छोटे मोटे केस नहीं आते बल्कि हाई प्रोफाइल केस आते हैं जो वो घर में भी बता चुके हैं। ऐसे में किसी केस की वजह से ही उन्हें Bigg Boss 18 के घर से बाहर जाना पड़ा है।