मुंबई। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के हालिया एपिसोड में, बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपने राज्य मणिपुर की सुरक्षा न कर पाने को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख और बेबसी महसूस होती है कि वह अपने राज्य की “रक्षा” के लिए कुछ नहीं कर सकीं। गौरतलब है कि मणिपुर दो साल से ज्यादा समय से जातीय संघर्ष का सामना कर रहा है और इस दौरान मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।
पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’
पढ़ें :- Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स, जानें किन-किन नामों की हो रही चर्चा
कनिका मान (Kanika Mann) से बात करते हुए मैरी कॉम (Mary Kom) ने कहा, कि मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने आगे कहा, कि मणिपुर में कई समुदाय हैं, सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।
मैरी कॉम ने खुद को बताया बेबस
Mary: “Manipur mein itna kuch ho gaya, main kuch nahi kar paayi. Dukh hota hai, and I’m not powerful enough to do anything about it.”
#BiggBoss20 #MaryKom pic.twitter.com/d2FSQ5T4A8 — Digital News Hub (@digital_newshub) September 7, 2026
पढ़ें :- मणिपुर के कांगपोकपी में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, चार की मौत और एक लापता
बता दें कि Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर की रात, प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने 2014 में आई फिल्म ‘Mary Kom’ में मैरी कॉम का किरदार निभाया था, ने बॉक्सर के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा। प्रियंका ने मैरी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रियलिटी शो में हिस्सा लेते समय वह वैसी ही बनी रहें जैसी वह असल में हैं। एक्ट्रेस ने मैरी के साथ शो में हिस्सा ले रहे दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी चेतावनी दी और उन्हें बॉक्सर के जबरदस्त नॉकआउट्स की याद दिलाई।
अपने मैसेज में, प्रियंका ने कहा कि इनका नॉकआउट ना बहुत भारी पड़ता है। मैरी आप बस जैसी हैं वैसी रहिए। खुले दिल से खेलिए। मैं आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बहुत बहुत सारा प्यार। मैरी कॉम के अलावा, इस सीजन के प्रतियोगियों में आसिफ खान, कनिका मान, स्काउटऑप (तन्मय सिंह), आम्रपाली दुबे, माही विज, युंग डीएसए, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, रोहेद खान, ईशा रिखी, गुल्लू (कुशल तंवर) भी शामिल हैं।