Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Assembly Elections 2025 : AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Bihar Assembly Elections 2025 : AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है और इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। आम आदमी पार्टी बिहार चुनाव के लिए अब तक 99 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में 11, दूसरी सूची में 48 और तीसरी सूची में 28 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

आप ने मधुबन से कुमार कुनाल, सीतामढ़ी विधानसभा सीट से रानी देवी, खजौली सीट से आशा सिंह और फुलपरास से गोरीशंकर को टिकट दिया है।

वहीं सुपौल से बृज भूषण, अमौर सीट से मो. मुन्ताजिर आलम और पिरपैंती से प्रीतम कुमार, कुटुमंबा से सरावन घुईया और गुरुआ से सचितानंद श्याम और गया टाउन से अनिल कुमार और सिकंदरा से राहुल राना और जमुई से रामाशीष यादव को टिकट दिया है।

पढ़ें :- Chandigarh Municipal Corporation Elections : BJP ने जीता मेयर चुनाव, सौरभ जोशी बने शहर के नए सरदार, कांग्रेस और आप को दी मात
Advertisement