पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को महागबंधन की ओर से प्रेसवर्ता की गई। इस वर्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान कर दिया कि महागठबंधन की ओर से सीएम के उम्मीदवार राजद नेता तेजस्वी यादव होंगे। वहीं उन्होने बताया कि जरूरत पड़ने पर उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते है।
पढ़ें :- नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देते होगी शराबबंदी कानून की समीक्षा ग्रामीण विकास मंत्री ने कानून को बताया मिशन
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी रणनीति सार्वजनिक कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान करते हुए कहा कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने और नेताओं को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।