1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया गया है। विनायक गोपाल भोंसले मेरठ, अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर और ट्विंकल जैन लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात हुए हैं।

पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

लिपि नागयाच को वाराणसी, राजकुमार मीणा को मिर्जापुर और ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आलोक कुमार प्रतापगढ़, ईशान सोनी जालौन और मयंक पाठक सहारनपुर में एएसपी बनाए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...