Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार : नक्सलियों ने चार लोगों को दी की सजा, लिखा इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए -मौत

बिहार : नक्सलियों ने चार लोगों को दी की सजा, लिखा इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए -मौत

By संतोष सिंह 
Updated Date

गया। गया मुख्यालय (Gaya Headquarters) से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड (Dumaria Block) में नक्सलियों ने रोंगटे खड़े करने वाली कायराना हरकत की है। नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को न केवल फांसी पर लटका दिया है, बल्कि उनके घर को भीबम से उड़ा दिया है। बता दें कि नक्सलियों ने यह तांडव डुमरिया प्रखंड (Dumaria Block) के मौनवार गांव में किया है। माओवादियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी। चारों को घर के बाहर बने खटाल में फांसी लगा दी गई। मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं। इसके बाद गांव के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने एक घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादियों ने पर्चा लगाकर कहा कि जिसमें लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था।

घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (CPI) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय (Gaya Headquarters)  से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

इस मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार (SSP Aditya Kumar) ने कहा कि नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है जहां चार नक्सली एनकाउंटर (Four Naxalite Encounter) में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement