Bihar News: बिहार के भागलपुर में रविवार को गंगा नदी के ऊपर बन रहा निर्माणाधीन पुल भरभराकर ढह गया। पुल के ढहने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस निर्माणाधीन पुल के गिरने के बाद बिहार की नीतीश सरकार सवालों के घेरे में आ गयी है। बताया जा रहा है कि, 1750 करोड़ की लागत इस पुल का निर्माण किया जा रहा था।
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए, ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे
बिहार के भागलपुर में गिरा निर्माणाधीन पुल pic.twitter.com/2JKLw9sT1y
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) June 4, 2023
बता दें कि, बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल नदी में ढह गया है। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 100 मीटर का हिस्सा होगा। हालांकि, पुल के स्ट्रक्चर गिरने का कारण अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।