Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: RJD सुप्रीमो लालू यादव सीढ़ी पर लड़खड़ाकर गिरने से हुए चोटिल

Bihar News: RJD सुप्रीमो लालू यादव सीढ़ी पर लड़खड़ाकर गिरने से हुए चोटिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख ​लालू यादव (Lalu Yadav) चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सीढ़ी चढ़ने के दौरान लालू यादव गिर गए। इस दौरान वो चोटिल हो गए। इससे उनके विशेष रूप से दाहिने कंधे में चोट लगी है। साथ ही पैर में हल्की सी मोच भी आयी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी एमआरआइ करायी गयी, जिसमें इसकी जानकारी मिली है। हालांकि, डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

वहीं, लालू यादव के चोटिल होने की खबर मिलने पर उनके कार्यकर्ता और चाहने वालों की भीड़ राबड़ी आवास के बाहर जुट गई। पार्टी सुप्रीमो का हाल जानने के लिए आरजेडी नेता भी राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। वहीं, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिससे कारण लोग उनसे मिल नहीं पा रहे हैं।

Advertisement