Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: आरजेडी के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी बने स्पीकर

Bihar News: आरजेडी के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी बने स्पीकर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद विधानसभा का नया स्पीकर आज चुना गया है। यह पद विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। दरअसल, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

इसके बाद उन्होंने स्पीकर पद छोड़ दिया था। बता दें कि, अब अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। चौधरी के निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा विधानसभा में की गई। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब सबसे पहले विधानसभा सचिव ने सदन में स्पीकर के चुनाव को लेकर पूरी प्रक्रिया को पढ़ा और उनके निर्वाचित होने की घोषणा की।

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। दरअसल गुरुवार को केवल अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) ने ही नामांकन किया था जिसके बाद उनका निर्विरोध चुनाव हुआ है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
Advertisement